top of page

   दैनिक भास्कर - मैनजमेंट फ़ंडा    
एन. रघुरामन, मैनजमेंट गुरु 

2021 में स्टेटस दिखाने का खेल बदल चुका है

2021 में स्टेटस दिखाने का खेल बदल चुका है
Bhaskar.png

Sep 2, 2021

2021 में स्टेटस दिखाने का खेल बदल चुका है


क्या कोई ऐसा है, जिसे अपनी हैसियत दिखाने की इच्छा नहीं होती? अगर आप और मैं कुछ खरीदते हैं, आमतौर पर सेल्फी के जरिए सोशल साइट पर उसका प्रदर्शन करते हैं और फिर कुछ दोस्तों तथा रिश्तेदारों को दिखाते हैं। हमारे लिए भले नए कपड़े स्टेटस सिंबल हों, लेकिन अमीरों के लिए अब यह स्टेटस दिखाने का साधन नहीं रहे क्योंकि अब ये सस्ते हो चले हैं। अब फैशन उनके लिए महत्वाकांक्षी चीज नहीं रही। वहीं पिछले 18 महीनों में दो वैश्विक त्रासदियों, कोविड और जलवायु परिवर्तन ने ऐसी ही दूसरी चीजों का मोल बढ़ा दिया है, जैसे स्वच्छ और ताजी हवा की उपलब्धता, फार्म हाउस में जश्न, बोट हाउस या बीच हट (झोपड़ी) खरीदना, गांव में एक और घर लेना और अधिकतम स्वास्थ्य हासिल करना।


इसीलिए शायद अमीर अपनी दौलत छिपा रहे हैं ताकि इस मितव्ययिता और संयम के दौर में किसी का गुस्सा न भड़के, वहीं जिनसे उनकी हैसियत की जंग है, उनके सामने वे इतरा रहे हैं। संक्षेप में कम से कम अमीरों में तो 2020-21 में स्टेटस का खेल बदल गया है। ये रहे कुछ उदाहरण।


‘ट्री ब्रोकर’ पेशे में बड़ा उछाल आया है। आपने सही पढ़ा। ट्री ब्रोकर! अमीर सिर्फ धरती पर लगे पेड़ों से खुश नहीं है, उन्हें अपने बगीचे में भी और पेड़ चाहिए। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक ‘ट्री ब्रोकर’ विशाल परिपक्व पेड़ आयात करने में मदद कर रहे हैं, जिनकी कीमत 2,50,000 डॉलर तक है। हाल ही में बास्केटबॉल आइकन माइकल जॉर्डन मिआमी नीलामी में शामिल हुए, जहां 45 फीट ऊंचे कैनोपीड ओक पेड़ की बोली में उनका प्रतिस्पर्धी एक ट्री ब्रोकर था, जो नीलामी जीता। वहीं लॉस एंजलिस के एक प्रॉपर्टी डेवलपर ने 150 साल पुराने ऑलिव पेड़ को इटली के टसकनी से आयात करने में 40 हजार डॉलर खर्च किए।


अगली बड़ी चीज है जानवर, जिसे सजाकर इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाल सकें। यह सिर्फ कोई मनचाहा कुत्ता लाने तक सीमित नहीं है। बल्कि अब प्रतिष्ठा ऐसे कुत्ते में है जिसने वीगन (शाकाहारी) जीवनशैली चुनी है। अमीर वीगन भोज का आनंद लेते पालतुओं की तस्वीरें डाल रहे हैं। यकीन न हो तो गूगल पर जाकर यूके के रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन और उनके कुत्ते रोस्को को देख लें।


मेरे एक मित्र हैं जिन्होंने मुंबई के पास करजत स्थित अपने फार्महाउस के लिए तीन दर्जन गिलहरियां खरीदी हैं। वे अपने हाई-प्रोफाइल दोस्तों को वहां आमंत्रित कर गिलहरियों संग खेलने देते हैं और दोस्त उनके साथ सेल्फी पोस्ट करते हैं। विदेशियों को अपने फार्महाउस में बीवर (ऊदबिलाव) रखना पसंद है। साथ ही अमीरों के फार्महाउस में लग्जरी स्वास्थ्य गतिविधियां, एक्सक्लूसिव पारंपरिक हस्तनिर्मित भोजन बनाने की सुविधाएं और अन्य गतिविधियों की सुविधाएं भी हैं।


अगली बड़ी चीज है जेंटलमैन किसान बनना। अमेरिकी मॉडल बेला और गिगी हदीद ने पेनसिल्वेनिया में अपनी मां योलांडा के फार्म में लॉकडाउन बिताया, जहां वनस्पति बगीचा है, जिसमें योलांडा जिन, चीज़ और चटनी समेत अन्य पारंपरिक हस्तनिर्मित चीजें बनाती हैं। सेरेना विलियम्स ने ‘एग-टेक’ में निवेश किया है, जहां उनकी कंपनी मांस का पौधों पर आधारित विकल्प बनाती है।


फार्महाउस में घूमती इलेक्ट्रिक कार भी नया स्टेटस सिंबल हैं। पुरानी जंग खाती कारों में इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर नया पेंट करना अब चलन में है, जिससे ईको-फ्रेंडली होने का अहसास होता है।


फंडा यह है कि 2021 में स्टेटस दिखाने ने अमीरों के बीच नया अ‌वतार ले लिया है। आप भी स्टेटस सिंबल बताने वाली चीजों में कुछ परिवर्तन लाकर, आधुनिक स्टेटस पा सकते हैं।

1_edited_edited.jpg

Be the Best Student

Build rock solid attitude with other life skills.

05/09/21 - 11/09/21

Two Batches

Batch 1 - For all adults (18+ Yrs)

Batch 2 - For all minors (below 18 Yrs)

Duration - 14hrs (120m per day)

Investment -  Rs. 2500/-

DSC_5320_edited.jpg

MBA

( Maximize Business Achievement )

in 5 Days

30/08/21 - 03/09/21

Free Introductory briefing session

Batch 1 - For all adults

Duration - 7.5hrs (90m per day)

Investment - Rs. 7500/-

041_edited.jpg

Goal Setting

A proven, step-by-step workshop for setting and achieving goals.

01/10/21 - 04/10/21

Two Batches

Batch 1 - For all adults (18+ Yrs)

Batch 2 - Age group (13 to 18 Yrs)

Duration - 10hrs (60m per day)

Investment - Rs. 1300/-

bottom of page